मार्तण्ड गुप्ता
महराजगंज: भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवाल के जनपद में प्रथम बार आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कतरारी सीमा पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यकर्त्ता इस दौरान नरेंद्र मोदी दिनेश जायसवाल जिंदाबाद, योगी आदित्यनाथ दिनेश जायसवाल जिंदाबाद, पंकज चौधरी दिनेश जायसवाल जिंदाबाद, विधायक जयमंगल कन्नौज्जिया व ज्ञानेंद्र सिंह दिनेश जायसवाल के नारे लगा रहे थे।

इस अवसर पर दनेश जायसवाल ने कहा कि वो पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, महराजगंज सांसद पंकज चौधरी, प्राक्कलन समिति के सभापति ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौज्जिया, विधायक बजरंग बहादुर सिंह, बड़े भाई अजय कुमार श्रीवास्तव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्त के आभारी हैं।

उन्होंने कहा कि वो इन्ही लोगों के सहयोग व आशीर्वाद की बदौलत यहाँ तक पह्नुच पाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी व नेतृत्व ने जिस विश्वास से उन्हें यह दायित्व सौंपा है उस पर वो खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ल जिला महामंत्री परदेसी रविदास, ,हियुवा नेता संजय यादव, चंचल चौबे, बबलू मुंशी, भोला , जिला मंत्री प्रदीप उपाध्याय, निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजयुमो दुर्गा प्रसाद गुप्ता, राहुल यादव गौरव जायसवाल बलराम दुबे, प्रदीप दुबे, इंजी विवेक गुप्ता, विजय नंदन प्रजावंशी, गौरव रौनियार, सिनोद , भारतेंदु, टिंकू सोनी,सहित सैकड़ों भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।


