शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी
संतकबीरनगर: गोरखपुर जनपद से होकर संतकबीरनगर और बस्ती जनपद से होकर NH28 को जोड़ने वाली दोआबा क्षेत्र की इकलौती सड़क राम जानकी मार्ग पर जलजमाव के कारण राहगीरों को चलना दूभर हो गया है। सड़को पर इस कदर जलजमाव है कि रोड खेत में बदल गयी है।

स्थानीय लोगों ने इस बात की शिकायत जिम्मेदार अधिकारियों से भी की लेकिन नतीजा वही ढाक के तीन पात। अब तक कोई कार्यवाई नहीं हुई। जलजमाव के कारण गड्ढो का अंदाजा न लगने के कारण राहगीर आये दिन गिरकर घायल हो जा रहे है।

इसी बात से छुब्ध होकर गुरुवार को पौली में रामजानकी मार्ग पर सपा के युवा नेता सुरज चौबे ने सड़क पर ही धान की रोपनी कर अपना विरोध प्रकट किया। बाद में मीडिया से बात करते हुए सुरज चौबे ने कहा कि चार साल पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कुशौरा मे घोषणा किया था कि राम जानकी महा मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह निर्माण केवल कागजों में हो रहा है।

सपा नेता ने कहा कि इस सड़क पर चलना मौत को दावत देना हो गया है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव समाजवादी छात्र सभा सूरज, अनस खान, रघुनाथ चौबे, बालकेश शर्मा, मोनू कनौजिया, विकाश कसौधन, पंकज, सुनील, विकास, जावेद, सूरज, रोहित, गुफरान, राजन आदि युवा नेता उपस्थित रहे।


