अरविन्द श्रीवास्तव
गोरखपुर: अधिवक्ता नीरज शाही को भाजपा क्षेत्रीय कार्यसमिति के सदस्य मनोनीत किये गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा धर्मेन्द्र सिंह ने आज अधिवक्ता नीरज शाही को भाजपा क्षेत्रीय कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया। उक्त मनोनयन की सूचना क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी ने क्षेत्रीय अध्यक्ष डा धर्मेन्द्र सिंह के हवाले से दी है।

अधिवक्ता नीरज शाही, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर सहमंत्री, सह जिला प्रमुख व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं और भारतीय जनता युवा मोर्चा के तीन बार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य , एक बार राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व भाजपा मानवाधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रह चुके हैं।

उन्हें भाजपा क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किये जाने पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सज्जन मणि त्रिपाठी, डा. सत्येनद्र सिन्हा, हरिनाथ भाई, क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय, प्रेमचंद मिश्रा, देवेन्द्र यादव, क्षेत्रीय मंत्री विश्वजितासु सिंह आसू, प्रदीप शुक्ला , क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक जितेन्द्र बहादुर चंद, क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी जयप्रकाश सिंह, क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री शिवसागर तिवारी, पवन चतुर्वेदी, महानगर आई टी सह संयोजक विशाल पांडेय, ने बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।



